September 24, 2023

baatmuddeki

baatmuddeki

पुलिस मुख्यालय पहुँच CM धामी ने घंटो की अधिकारियों के साथ बैठक,जानें किन बिंदुओं पर हुई चर्चा और क्या दिए निर्देश

Advertisements
Ad 3

देहरादून।।
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस मुख्यालय में पहुँच लिया विभाग का प्रस्तुतीकरण।।

गौरा शक्ति और पब्लिक आई एप्प का भी किया शुभारंभ।।

गौरा शक्ति एप्प आपातकाल में महिलाओं के लिए साबित होगी मददगार।।

जबकि पब्लिक एप्प में आम जनता किसी भी अपराध और अपराधी के बारे में दे सकेंगे जानकारी।।

सीएम ने दिए निर्देश:-

1- विभाग में कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकरियों की भी जबावदेही तय की
जायेगी।

2- उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को और सख्त बनाया जायेगा।

3- बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आने वाले लोगों के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जायेगा ।

4- पीएसी कर्मचारियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु ट्रकों के बजाय बसें उपलब्ध करायी जायेंगी।

5- पुलिस के वाहनों एवं भवनों में भी सुधार किया जायेगा।

6- पुलिस में खेल कोटे की भर्ती शीघ्र शुरु की जायेगी।

7- पुलिस की शासन में लम्बित समस्त नियमावलियों को शीघ्र स्वीकृत किया जायेगा।

8- इनामी अपराधियों हेतु उ0प्र0 की तर्ज पर पुरस्कार राशि बढ़ायी जायेगी।

9- पुलिस कमर्मचारियों के रु04600/-ग्रेड -पे के सम्बन्ध में सरकार संवेदनशील है और इस सम्बन्ध में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है जल्द लिया जाएगा निर्णय।।

10- उत्तराखण्ड में शीघ्र ही एण्टी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी।

विवेचना में गुणात्मक सुधार और सफल अनावरण हेतु Smart Evidence Collecting Tool Kit Tablet विवेचकों को वितरित किये

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये जाने हेतु गंगोत्री- पर्वत समिट करने जा रहे एसडीआरएफ के पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री महोदय ने किया Flag off ।।