September 24, 2023

baatmuddeki

baatmuddeki

डॉक्टर के साथ लूट का प्रयास बदमाशों ने लाठी डंडों से किया था दंपति पर हमला

Advertisements
Ad 3

ONGC की महिला अधिकारी के साथ कार लूट का प्रयास।।

कैलाश अस्पताल के डॉक्टर गौरव शर्मा पर भी बदमाशों ने किया जानलेवा हमला।।

गाजियाबाद से देहरादून लौटते वख्त एक्सप्रेसवे पर सैदपुर के पास बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम।।

पीड़ित डॉक्टर गौरव शर्मा के मुताबिक लूट पाट करने की नीयत से बदमाशों ने किया था हमला।।

घायल पति पत्नी ने साहस दिखाते हुए लाठी डंडों से लैस बदमाशों का डट कर किया सामना।।

गाजियाबाद से दून लौटते वख्त दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी खराब की वजह से रुके थे पति पत्नी।।

बरेली का रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने दंपति पर लाठी डंडों से किया हमला।।

गाड़ी खराब होने के चलते ही बदमाश कार लूट कर ले जाने में रहे नाकाम।।

देहरादून के कैलाश अस्पताल में तैनात है डॉ गौरव शर्मा।।

तो देहरादून के ही ONGC में महिला अधिकारी हैं पत्नी रितु शर्मा।।।

महिला के हाँथ में हुआ फ्रेक्चर और पति गौरव शर्मा भी हुए चोटिल चल रहा उपचार।।

पीड़ित गौरव शर्मा ने ट्वीट और मेल के माध्यम से यूपी सीएम को भी दी घटना की जानकारी।।

बीती 1 मई की रात तकरीबन 11 बजे के आसपास भोजपुर टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही घटना।।

एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना ने यूपी पुलिस की कानून व्यवस्था पर फिर खड़े किए सवाल।।

क्या योगी राज में अभी भी खुलेआम घूम रहे बदमाश,24 घंटे चलने वाले एक्सप्रेसवे पर वारदात को दे रहे अंजाम।।

डॉक्टर के ट्वीट के बाद हरकत में आई यूपी पुलिस अधिकारियों ने पीडित से साधा संपर्क FIR दर्ज।।