![](https://baatmuddeki.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230721-WA0384-1024x682.jpg)
हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलभराव की स्थिति की समीक्षा के बाद कई महत्तवपूर्ण घोषणाएं की।।
मुख्यमंत्री की घोषणा हरिद्वार में जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा से जलभराव हुआ है या बाढ़ आयी है, उन्हें आपदा क्षेत्र घोषित किया जायेगा।।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आगामी तीन माह तक विद्युत, जल, अन्य सरकारी देय एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखा जायेगा।।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सघनता से तीव्रता से व्यापक सर्वेक्षण कराकर मानकानुसार तत्काल राहत राशि का वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।
भविष्य में इस प्रकार की आपदा की पुनरावृत्ति रोकने एवं बचाव के लिए बाढ़ प्रबन्धन योजना पर कार्य किया जायेगा। जिसमें जल निकासी की व्यापक योजना तैयार कर कार्य कराना एवं आवश्यकतानुसार छोटे पुलियों का निर्माण कराया जाना शामिल है।।
भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए नदियों के चैनेलाईज कराने का कार्य कराये जाने के कदम उठाये जायेंगे।।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थायी बाढ़ राहत केन्द्रों का निर्माण कराया जाएगा… सीएम धामी
More Stories
मौसम विभाग के द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल बंद रखने के जारी किए आदेश
कांवड़ पटरी पर पड़ने वाली मांस मछली परोसने वाले होटल ढाबे रहेंगे बंद
नगर निगम की भूमि बेचने वाले पार्षद पति पर दर्ज हुआ मुकदमा