![](https://baatmuddeki.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230819-WA0558-1024x682.jpg)
जहां देश भर में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर तीज मनाया तो देहरादून जिले के पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुँवर की पत्नी ने अनोखे तरीके से अनाथ बच्चों के साथ तीज मनाई आपको बता दें कि शनिवार को प्रदेश ही नही देश भर में महिलाओं के द्वारा मनाए जाने वाले तीज महोत्सव पर रंगा रंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था
![](https://baatmuddeki.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230819-WA0557-1024x682.jpg)
लेकिन वही देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर की पत्नी विनीता कुँवर अपने पति दलीप सिंह कुँवर के साथ बनियावाला मे स्थित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंची जहाँ रहने वाली तमाम छात्राओं के बीच रह कर घण्टों का समय बच्चियों के साथ बिताया और सभी बच्चों के लिए उनकी फरमाइश पर बनाए गए खाने को बच्चों के साथ बैठ कर खाया साथ ही बच्चों को उनके जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवाया गया
![](https://baatmuddeki.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230819-WA0552-1024x682.jpg)
वही एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने भी काफी वख्त बच्चों के साथ बिताया साथ ही बच्चों को पढ़ाई लिखाई कर अपने उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित भी किया आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नही है जब जिले के एसएसपी और उनकी पत्नी अनाथ बच्चों या गरीब असहाय लोगों के बीच मदद के लिए पहुंचे हों
![](https://baatmuddeki.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230819-WA0554-1024x682.jpg)
More Stories
मौसम विभाग के द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल बंद रखने के जारी किए आदेश
कांवड़ पटरी पर पड़ने वाली मांस मछली परोसने वाले होटल ढाबे रहेंगे बंद
नगर निगम की भूमि बेचने वाले पार्षद पति पर दर्ज हुआ मुकदमा