
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने समर्थकों के साथ चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग पर कैंप कार्यालय में जश्न मनाया
गणेश जोशी,कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड…
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का भी आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा की चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर भारत को गर्व और उल्लास से भर दिया है। उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिको की मेहनत के कारण ही मुमकिन हो सका है। मंत्री ने कहा इस ऐतिहासिक पल ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मंत्री गणेश जोशी ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को भी बधाई दी।
More Stories
भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का ताबड़तोड़ एक्शन,1 लाख रिश्वत लेते चौकी प्रभारी अरेस्ट
तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट अपनी तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित करने जा रहे महिला बाइक रैली
सैनिकों के सम्मान में देहरादून की सड़कों पर भी निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा सीएम धामी सहित कई मंत्री रहे मौजूद