October 18, 2024

baatmuddeki

baatmuddeki

जम्मू कठुआ आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद प्रदेश में शोक की लहर

अब उत्तराखंड के आदर्श नेगी ने भी आतंकियों से लोहा लेते हुए बलिदान दे दिया उनकी शहादत की खबर सुनने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है आदर्श नेगी के किसान पिता के घर पर लोगों का तांता लग जुटने लगा है

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इस खबर के बाद उनके घर में कोहराम मचा है। उनके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

26 वर्षीय आदर्श नेगी घर मे सबसे छोटे थे टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।आदर्श ने बारहवी तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार से हुई। 2019 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष थे।
उनकी बहन की शादी हो चुकी है और भाई चेन्नई में नौकरी करता है। वह इसी साल फरवरी में अपने ताऊ के लड़के की शादी में घर आए थे। सोमवार देर रात उनके शहादत की खबर स्वजन को दी गई। यह जानकारी मिलते ही उनके घर में मातम छा गया।