October 18, 2024

baatmuddeki

baatmuddeki

सीएम धामी के निर्देशों पर दून SSP ने चलाया व्यापक चेकिंग अभियान

सीएम धामी के सख्त निर्देशों पर राजधानी में चला व्यापक चेकिंग अभियान।।

एसएसपी देहरादून द्वारा खुद की अभियान की अगुआई।।

SSP अजय सिंह ने पटेल नगर क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान।।

जनपद के समस्त थानों में पुलिस व गोरा शक्ति चीता पुलिस अभियान के दौरान रही मौजूद।।

सडक किनारे स्थित होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों पर गौरा शक्ति चीता यूनिट द्वारा भी की आकस्मिक चैकिंग।।

होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट सम्बन्धित चैकिंग करते हुए कार्यरत कर्मियों का किया सत्यापन।।

साफ-सफाई/सुरक्षा व्यवस्था तथा गुणवत्ता परीक्षण के दृष्टिगत प्रतिष्ठानों के किचन एरिया को भी किया चैक।।

चैकिंग के दौरान होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया जागरूक।।

किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सीसीटीवी फुटेजों की कभी भी की जा सकेगी चैकिंग।।

अच्छी साफ-सफाई रखने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु पुष्प देकर किया उनका उत्साहवर्धन।।

1047 से अधिक प्रतिष्ठान को अभियान के दौरान चेक किया गया।।

चेकिंग के दौरान 135 प्रतिष्ठानों में गंदगी पाई जाने पर पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई।।

127 व्यक्तियों द्वारा सत्यापन नहीं कराए जाने पर थाने लाकर की गई सत्यापन की कार्रवाई ।।

पूरे जनपद में चलाए गए अभियान के दौरान 1047 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया।

135 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में की गई कार्यवाही।।

127 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया जिनके सत्यापन की कार्रवाई थाने में की जा रही है।