उत्तराखंड
चारधाम मंदिरों में अब 50 मीटर के दायरे में सेल्फी,रील बनाने पर रोक

चार धाम के मंदिरों में सेल्फी रील बनाने पर लगाई रोक।।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया निर्णय।।
दर्शन के लिए पहुंचने वाले कुछ यात्री सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में बिगाड़ रहे व्यवस्था।।
मंदिरों में फोन साथ लेजाने पर नही रोक लेकिन सेल्फी और रील बनाने की मनाही।।
फ़ोटो वीडियो के चक्कर में मंदिर परिसर में लग रही भीड़।।
50 मीटर के दायरे में सेल्फी,रील बनाते देखा गया तो होगी कार्यवाही।।
मुख्य सचिव द्वारा चारो धाम के लिए जारी किए निर्देश।।
साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन के आने वालों को रोकने के भी निर्देश।।
सभी से उत्तराखंड सरकार की अपील बिना रजिस्ट्रेशन के न करें यात्रा।।




