October 18, 2024

baatmuddeki

baatmuddeki

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी चंद्रयान की सफल लेंडिंग पर मनाया जश्न देश वासियों को दी बधाई

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने समर्थकों के साथ चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग पर कैंप कार्यालय में जश्न मनाया

गणेश जोशी,कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड…


इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का भी आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा की चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर भारत को गर्व और उल्लास से भर दिया है। उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिको की मेहनत के कारण ही मुमकिन हो सका है। मंत्री ने कहा इस ऐतिहासिक पल ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मंत्री गणेश जोशी ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को भी बधाई दी।