चाकू से गोदकर दंपति की हत्या,बुजुर्ग पर भी किया हमला अस्पताल में भर्ती

ऊधमसिंहनगर…
घर में घुस कर देर रात दंपति की चाकुओं से गोद कर हत्या।।
चीख पुकार सुनकर बीचबचाव करने आई वृद्ध महिला पर हमला कर फरार।।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को लिया कब्जे में।।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध महिला को करवाया अस्पताल में भर्ती।।
हत्यारोपी के बारे में पुलिस को मिले अहम सुराग,तलाश में जुटी पुलिस।।
जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात आजादनगर में बीती रात घर में घुसकर एक हमलावर ने पति पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक संजय यादव मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला था और वह घर जवांई बनकर पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में ही रह रहा था। वही वारदात के दौरान संजय और सोनाली की चीख सुनकर जब सोनाली की व मां गौरी मंडल उन्हे बचाने के लिए आयी तो हमलावर ने उन पर भी चाकु से हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।
वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर गौरी मडंल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वही इस दोहरे हत्याकांड की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि शांति व्यवस्था के मद्देनजर घटनास्थल के आस पास भारी पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक दम्पत्ति सिडकुल की कम्पनी में काम करते थे। जबकि हत्यारोपी की पहचान मृतक दंपति के बेटे ने कर दी है




