उत्तराखंडदेहरादून

एक बार फिर इस पुलिस अधिकारी ने बढ़ाया प्रदेश का मान,चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

उत्तराखंड पुलिस में एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे लोकजीत सिंह ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। चारधाम यात्रा के उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Award से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान 28 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित India Habitat Centre में आयोजित स्कॉच के 106वें शिखर सम्मेलन में दिया जाएगा।
दरसल 2024 की चारधाम यात्रा के दौरान आई चुनौतियों से सीख लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2025 की यात्रा को और अधिक सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक रेंज के नेतृत्व में नियंत्रण कक्ष के गठन का निर्णय लिया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए लोकजीत सिंह को चुना गया।जिन्होंने बेहद कम समय में ही अपनी टीम के साथ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दीं। सरकार, शासन और पुलिस विभाग के लिए उस दौरान 2025 की यात्रा को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे सुनियोजित कार्यप्रणाली और समन्वित रणनीति के माध्यम से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
नियंत्रण कक्ष ने व्यवस्थित और गतिशील कार्यप्रणाली अपनाते हुए अनेक नवीन कार्यों को क्रियान्वित किया। यात्रा के दौरान उत्पन्न विभिन्न परिस्थितियों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया गया। जिसमे मुख्य रूप से—
धराली आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का प्रभावी समन्वय…
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना…

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के दौरान बचाव अभियान की निगरानी एवं संचालन….
इन सभी संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोकजीत सिंह ने नेतृत्व क्षमता, समन्वय कौशल और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए परिस्थितियों को सफलतापूर्वक संभाला।

यह पहला मौका नहीं है जब लोकजीत सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इससे पहले 2021 में कोविड प्रबंधन के दौरान उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए उन्हें प्रतिष्ठित FICCI Smart Policing Award से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही 2024 में चारधाम यात्रा प्रबंधन में समर्पित योगदान के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक भी प्रदान किया गया था।
लगातार मिल रहे इन सम्मानों ने न केवल उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि समर्पित सुनियोजित रणनीति और टीम भावना से किसी भी चुनौती से निपटा जा सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button