
क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने दिखाया सख्त रूख।
मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित।।
1 साल से अधिक लंबित विवेचना पाए जाने पर संबंधित विवेचकों के विरुद्ध जांच के दिए आदेश।।
अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले अधिकारियों को चेतावनी।।

ओवर लोड़िग और अवैध खनन नही की जायेगी बर्दाश्त, निलम्बन के साथ साथ की जायेगी बड़ी कार्यवाही।।
नशे की रोकथाम में शिथिलता बरतनें व नशे की शिकायते मिलने पर दिखाया कड़ा रूख।।
नशे की खरीद फरोख्त मामलें में लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही।।
अवैध कब्जा करने वाले गिरोहों पर भी कसेगा शिकंजा।।
किसी भी व्यक्ति व गिरोह द्वारा अवैध तरीके से सम्पत्ति कब्जा करने का प्रयास करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही।।
अवैध कब्जे किये जाने के प्रकरण में पुलिस की मिलीभगत पाये जाने पर सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी के विरुद्ध की जायेगी कानूनी कार्यवाही ।।
अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व पर्यटक सीजन की तैयारियों को लेकर की विस्तृत समीक्षा।।।
आपरेशन क्रैकडाउन, आपरेशन स्माइल के तहत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश।।

महिला व बाल सुरक्षा पर एसएसपी का सख्त रूख,थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी सीधी कार्यवाही।।
आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत सभी अग्निशमन इकाइयों को अलर्ट मोड में रहने के दिये निर्देश।।
यातायात के सुचारू संचालन हेतु पीक आवर्स/स्कूलों की टाइमिंग के दौरान मुख्य मार्गों/चौराहों/भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाने के दिये निर्देश।।




