उत्तराखंडदेहरादून

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का देहरादून में भी असर,गैस एजेंसियों के बाहर लगी लोगों की लंबी कतारें

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर देहरादून मे भी देखा जा सकता है जिसके चलते जनता में पैनिक फेल गया है घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई तमाम एजेंसियों में जगह जगह लोगों की लंबी लंबी कतारें नजर आ रही हैं हालांकि स्थानीय प्रशासन का दावा है कि घरेलू गैस की किसी भी तरह से कमी नही है बस उपभोक्ताओं तक समय से आपूर्ति की जा सके इसके प्रयास किए जा रहे हैं जिसके चलते जिला आपूर्ति विभाग द्वारा ऑनलाइन बुकिंग का सामान्य बुकिंग समय बदल कर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है जिसके चलते लोगों में पैनिक फेल गया है और जनता इस बात का अंदाजा लगा रही है कि चल रहे युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित हो सकती है इसलिए अचानक उपभोक्ताओं के द्वारा ऑनलाइन बुकिंग करने से एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है हालांकि जब गैस किल्लत पर ग्राउंड रिपोर्ट में देहरादून के तमाम गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी लंबी कतारें देखने को मिल रही है जहाँ लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से कतारों में खड़े नजर आए।

तो वही गैस एजेंसी संचालक भी उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब नही दे पा रहे है इसलिए आम जनता में पैनिक फेल रहा है।हालांकि देहरादून के जिला आपूर्ति अधिकारी के मुताबिक मध्य ईस्ट में युद्ध के चलते गैस सप्लाई प्रभावित तो हो रही है लेकिन उनके पास वर्तामान में आपूर्ति के लिए पर्याप्त गैस है इसके साथ ही ऐसे हालातो में गैस की कालाबाजारी न हो इसके लिए भी एक दस्ते को तैयार किया है जो गैस की कालाबाजारी पर नजर रख लगाम लगाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button