
राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में हुई सनसनीखेज विक्रम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। देहरादून पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह आरोपी अब भी फरार चल हैं। फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
दरसल 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में अज्ञात बदमाशों ने विक्रम शर्मा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश कई महीनों पहले रची गई थी
अब तक कि जांच में ये भी खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता आशुतोष सिंह और उसके साथियों ने विक्रम शर्मा की हत्या की योजना पहले जमशेदपुर और नोएडा में बनाई थी, लेकिन मौका न मिलने पर देहरादून को अंजाम के लिए चुना गया। साजिश के तहत एक आरोपी अंकित वर्मा ने उसी जिम को जॉइन किया, जहां विक्रम रोज जाया करता था। घटना के दिन उसी ने फोन कर विक्रम के जिम में मौजूद होने की सूचना शूटरों को दी थी।
घटना वाले दिन का CCTV गोली मार हत्या करने के बाद भागते नजर आए बदमाश….
विक्रम के जिम से बाहर निकलते ही आशुतोष और विशाल ने विक्रम शर्मा को गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी सहस्त्रधारा रोड तक बाइक से पहुंचे और फिर हरिद्वार से किराये पर ली गई स्कूटी और बाइक का इस्तेमाल कर फरार हो गए। बाद में जमशेदपुर नंबर की एक स्कॉर्पियो से नोएडा पहुंचे।
पुलिस और STF सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और गाड़ी ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंच पाई। जमशेदपुर से राजकुमार और ग्रेटर नोएडा से अक्षत उर्फ मोहित ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।आपको बता दें कि अक्षत उर्फ मोहित नोएडा के नामी यूनिवर्सटी में बीबीए का छात्र है जिसने इसी साल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था पूछताछ में सामने आया कि जेल के भीतर पुराने विवाद और रेलवे फूड सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चल रही रंजिश इस हत्या की बड़ी वजह बनी। आरोपी अपराध की दुनिया में अपना दबदबा बनाना चाहते थे। वही अब पुलिस फरार 6 आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाने की बात कही जा रही है




