उत्तराखंडदिल्ली

मोदी–धामी के तालमेल से उत्तराखंड को मिल रही नई विकास की रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी के मजबूत समन्वय से उत्तराखंड के विकास को नई गति दी है। केंद्र और राज्य की प्रभावी साझेदारी के चलते लखवाड़ और सौंग परियोजनाओं को गति, वंदे भारत ट्रेन संचालन, एयरपोर्ट विस्तार, ऑल वेदर सड़क के लिए अतिरिक्त धनराशि और लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले संभव हो पाए हैं।
हाल ही में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री की सक्रिय पहल के बाद केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति मिली । दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से प्रभावी प्रस्तुति के बाद यह राशि जारी हुई, जो मजबूत पैरवी और ठोस तैयारी का परिणाम है।


2027 का महाकुंभ अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आधुनिक अवसंरचना, बेहतर यातायात, पेयजल और भीड़ प्रबंधन का मॉडल बनने जा रहा है। स्पष्ट है कि दिल्ली में सशक्त संवाद और देहरादून में दृढ़ क्रियान्वयन की रणनीति ने उत्तराखंड को विकास की नई दिशा मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button