
प्रॉपर्टी के लिए कलयुगी माँ ने अपनी ममता को ही कर डाला शर्मसार जी हां बीच सड़क पर देहरादून में गैस एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या मामलें में प्रॉपर्टी का विवाद सामने निकल कर आया है। परेड ग्राउंड स्थित तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस हत्या की साजिश प्रॉपर्टी विवाद के चलते मृतक की मां बीना शर्मा, प्रॉपर्टी डीलर डॉ. अजय खन्ना और उनके सहयोगी विनोद उनियाल ने मिलकर रची थी।
दून पुलिस ने cctv की मदद से हत्यारों को चेकिंग के दौरान देर रात रायपुर क्षेत्र के लाडपुर के जंगल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।
तो वही डोईवाला इलाके में पुलिस ने लालतप्पड़ चौकी के सामने बैरियर पर स्कूटी सवार एक अन्य संदिग्ध को रोका। पुलिस को देखकर आरोपी स्कूटी मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दूसरा आरोपी घायल हो गया जिसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाला कोई सुपारी किलर नही बल्कि प्रॉपर्टी डीलर विनोद उनियाल का ड्राइवर ही था जिसने पैसों के लिए अपने भाई के साथ मिलकर अर्जुन की हत्या करने का सौदा किया था वही अब तक कि पूछताछ में डॉ. अजय खन्ना और मृतक की मां बीना शर्मा के बीच जीएमएस रोड स्थित संपत्ति को लेकर लगभग 14 करोड़ रुपये की डील हुई थी, जिसमें से 8 करोड़ रुपये बीना शर्मा को दिए जा चुके थे। लेकिन अर्जुन शर्मा ने उक्त संपत्ति पर न्यायालय से स्टे ले लिया, जिससे डॉ. अजय खन्ना को न तो संपत्ति का कब्जा मिला और न ही पैसे वापस हुए।
इस विवाद के चलते मां-बेटे के बीच लगातार झगड़े होते रहे। बीना शर्मा ने खुद को असुरक्षित बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी ले रखी थी। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद और करोड़ों रुपये फंसे होने के कारण बीना शर्मा, डॉ. अजय खन्ना और विनोद उनियाल ने मिलकर अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की साजिश रची और शूटरों को सुपारी दी।
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।




