उत्तराखंडदेहरादून

कानून व्यवस्था,महंगाई और भ्र्ष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का लोकभवन कूच

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को राजभवन घेराव के लिए कूच किया। इस दौरान प्रदेशभर से आए वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून में जुटकर जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। लोकभवन की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। चार स्तरों में बैरिकेडिंग की गई थी ताकि प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका जा सके।


मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कार्यकर्ता दो बैरिकेडिंग पार करने में सफल रहे, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने में विफल रहने, महंगाई पर नियंत्रण न कर पाने और भ्रष्टाचार के मामलों में ढिलाई बरतने के आरोप लगाए। कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि

सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।और आज हुए इस प्रदर्शन को ट्रेलर बताते हुए आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है हालांकि इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस आगामी चुनावों को देखते हुए जनता के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। अब यह देखना होगा कि इस प्रदर्शन का चुनावी समीकरणों पर कितना असर पड़ता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button