उत्तराखंड

आज के दौर में बदलते समाज की तस्वीर राजधानी से पहाड़ तक महिलाओं के कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी

आज के दिन यानी कि 8 मार्च को देश ही नही बल्कि विश्व भर में महिला दिवस को मनाया जाता है ताकि महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में बराबर का सम्मान दिलाया जा सके,महिला दिवस मनाने का मकसद ये भी है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया सके… हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है जिसके सकारात्मक प्रणाम भी सामने देखे जा रहे है और शायद यही वजह भी है कि बदलते समाज में महिलाओं की तस्वीर भी बदली है आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है फिर चाहे वो राजनीति हो या किसी भी क्षेत्र में देश की सेवा, घर संभालने से लेकर हर जिम्मेदारी महिलाएं बखूबी निभा रहीं है

ऐसी ही कुछ महिला अधिकारियों से हम आपकों रूबरू करवा रहे है जो घर में परिवार की जिम्मेदारियां और खाकी पहन अपना फर्ज भी निभा रही है सलाम है इन महिलाओं को जिन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है कि हम किसी से कम नही…..

ये सभी महिला अधिकारी आपके लिए प्रेरणास्रोत है जो परिवार के साथ ही अपना फर्ज भी निभा रहीं हैं

अगर हम सबसे पहले बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां भीं सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों के कंधों पर ही है..जी हां शहर की एसपी क्राइम IPS विशाखा भदाने, एसपी सिटी सरिता डोभाल तो ग्रामीण इलाके में एसपी कमलेश उपाध्याय हैं इनके साथ ही पुलिस उपाधीक्षक पल्लवी त्यागी और जूही मनराल है ये महिला अधिकारी है जो बखूबी घर के साथ साथ खाकी का फर्ज भी निभा रही है तो वही राजधानी में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारी कुसुम चौहान के कंधों पर ही है…

IPS श्वेता चौबे एसपी चमोली

वही बात करें एसपी चमोली की तो यहां भी पूरे जिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी IPS महिला अधिकारी श्वेता चौबे के कंधों पर ही है ये पहली महिला अधिकारी है जिन्हें देहरादून एसपी सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी इनके कार्यकाल से पहले के सभी एसपी सिटी पुरुष अधिकारी ही इस पद पर रहे हैं…

IPS रिद्धिम अग्रवाल(अपर सचिव गृह)

उत्तराखंड में ऐसी ही कई महिला अधिकारी कर्मचारी है जो घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ ही अपना फर्ज भी पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभा रहीं है ये बदलती तस्वीर ही महिला सशक्तिकरण का प्रमाण भी है
ये सभी महिला अधिकारी उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो खुद को कमजोर महसूस करती है क्योंकि इन महिलाओं ये ये साबित कर दिखाया है कि हम किसी से कम नही…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button