उत्तराखंडदेहरादून

DGP ने प्रदेश में संदिग्धों के खिलाफ बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश

DGP ने प्रदेश में संदिग्धों के खिलाफ बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश।।

डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर सख्त कार्रवाई
दीपम सेठ के आदेश पर पूरे प्रदेश में संदिग्ध लोगों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

अवैध विदेशी और घुसपैठियों पर शिकंजा
अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, बांग्लादेशी घुसपैठियों और वीजा खत्म होने के बाद रुके लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश.. DGP

हर जिले में एसटीएफ, एसओजी और एलआईयू मिलकर चलाएगी संयुक्त अभियान थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित।।

अपार्टमेंट, किरायेदार, पीजी, होम-स्टे, होटल, आश्रम, धर्मशाला ऐसी जगहों होगा विशेष फोकस।।

प्रॉपर्टी डीलर और ब्रोकर की भी जांच की जाएगी। बिना पुलिस वेरिफिकेशन किरायेदार रखने पर कार्रवाई होगी।

होम डिलीवरी एजेंट, ई-कॉमर्स स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, कैब चालक और इंडस्ट्रियल एरिया के ठेकेदारों का भी होगा सत्यापन।।

Amazon, Zomato, Blinkit जैसी कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों की भी जांच होगी।

CCTNS, ICJS और NATGRID जैसे डेटाबेस से संदिग्धों की जानकारी का किया जाएगा मिलान…DGP

मॉल, स्कूल, कोचिंग, जिम, सैलून, ट्रांसपोर्ट एजेंसी समेत सभी प्रतिष्ठानों में CCTV की जांच होगी।।

वरिष्ठ नागरिकों और अकेले रहने वालों पर विशेष ध्यान
उनकी सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा.. DGP

अब घरेलू सहायकों और ड्राइवर का सत्यापन होगा अनिवार्य।।

भयमुक्त माहौल और आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है..DGP दीपम सेठ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button