ब्लाइंड लूट मर्डर केस का दून पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने बदल लिया था हुलिया

ब्लाइंड लूट मर्डर केस में दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता।।
घर में ही काम करने वाले मजदूर ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर की थी हत्या।।
हत्या के बाद घर मे रखी नकदी लूट फरार हो गया था हत्यारोपी।।
तमाम सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही मिला था आरोपी का कोई सुराग।।
पुलिस से बचने के लिए आरोपी इमरान ने दाड़ी कटा बदल लिया था हुलिया।।
कड़ी मसक्कत के बाद सेलाकुई पुलिस को हत्यारोपी पकड़ने में मिली सफलता।।
आरोपी इमरान पर पूर्व में भी दर्ज है हत्या का मुकदमा।।
पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे की मौत होने पर छोटा बेटा गया था घर से बाहर।।
इसी का फायदा उठा इमरान ने मोटी रकम के लालच में बुजुर्ग महिला की हत्या कर वारदात को दिया था अंजाम।।
मृतक बुजुर्ग महिला के बेटे ने 10 जुलाई को सेलाकुई थाने में दर्ज करवाई थी शिकायत।।
हत्या और लूट के आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी की तरफ से नकद ईनाम की घोषणा।।
एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया हत्या लूट का खुलासा।।




