ऊधमसिंह नगर
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का 24 घंटे में खुलासा

उधमसिंहनगर
फौज में भर्ती करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा।।
भर्ती न होने पर ठगे गए युवाओं द्वारा पैसा मांगने वाले छात्रों को दे रहे थे जान से मारने की धमकी।।
24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों शातिरों को किया अरेस्ट।।
उधमसिंहनगर के दिनेशपुर थाने में सेना में भर्ती करवाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी का दर्ज हुआ था मुकदमा।।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी विक्की और पंकज सिंह को किया अरेस्ट।।
न केवल उधमसिंहनगर बल्कि कई जिलों के बेरोजगार युवाओं को बनाया था अपना निशाना।।
200 से ज्यादा युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का दिया था झांसा।।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामलें से उठाया पर्दा।।
आरोपी विक्की मंडल और पंकज से एक तमंचा जिंदा कारतूस,5 डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड,कार सहित सेना का परिचय पत्र बरामद।।




