September 24, 2023

baatmuddeki

baatmuddeki

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की फिर फिसली जुबान वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी को पूर्व मुख्यमंत्री कह कर किया संबोधन

Advertisements
Ad 3

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की फिर फिसली जुबान, वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया पूर्व मुख्यमंत्री

मसूरी गोलीकांड के शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की संबोधन करते हुए ज़ुबान फिसल गई , संबोधन करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्व मुख्यमंत्री से संबोधित कर दिया जिसको लेकर लोगों ने उनका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पूर्व नहीं वर्तमान मुख्यमंत्री है पुष्कर सिंह धामी ऐसे में गणेश जोशी को अपनी गलती का एहसास हुआ , उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी तो आगामी 15 साल के लिए मुख्यमंत्री है और आज नहीं तो कल पूर्व होना ही है।

उत्तराखंड में भाजपा के नेताओं की जुबान फिसलने का सिलसिला लगातार जारी है एक के बाद एक भाजपा के नेता अपने बयानों से सोशल मीडिया से लेकर शहरों के गली नुक्कड़ में चर्चाओं पर है पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फिर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उसके बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एक बार फिर से अपने बयान से चर्चा में आ गए है