September 8, 2024

baatmuddeki

baatmuddeki

नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता,पुलिस और SDRF का रात को भी सर्च ऑपरेशन जारी

देहरादून

नदी में नहाने गए दो बच्चों के डूबने की खबर।।

नदी में डूबने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF..

बच्चों की तलाश के लिए डोईवाला पुलिस और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।।

जानकारी के मुताबिक 4 बच्चे नकरौंदा जीरो पॉइंट नदी में गए थे नहाने।।

दो बच्चे सुरक्षित पहुँचे घर जबकि दो लापता।।

घर न पहुंचने पर बच्चों के परिजनों ने की खोजबीन शुरू।।

परिजनों और पुलिस को नदी किनारे पड़े मिले दोनों बच्चों के कपड़े।।

सैनिक कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे दोनों बच्चे अंशुल कठैत और शिवम असवाल।।

जानकारी के मुताबिक शाम को 7 बजे घर से घूमने की बात कह कर निकले थे बच्चे।।

दोनों बच्चों की तलाश में SDRF और दून पुलिस रात में भी चला रही सर्च अभियान।।