January 16, 2025

baatmuddeki

baatmuddeki

रिलायंस डकैती मामलें में दून पुलिस और STF की संयुक्त टीम को सफलता 2 लाख का ईनामी यूपी से अरेस्ट

पिछले माह आज ही के दिन राजपुर रोड पर हुई डकैती की घटना में पुलिस की कार्यवाही।।

रिलायंस लूट प्रकरण में दून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाही।।

दो लाख का ईनामी विक्रम यूपी से हुआ गिरफ्तार, देर रात विधिक कार्यवाही और हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर हमला करने पर हुआ घायल।।

देर रात गहन पूछताछ व कानूनी कार्यवाही के उपरांत हथियार की रिकवरी के लिए प्रेमनगर के जंगल एरिया में पुलिस पर किया जानलेवा हमला।।

संयुक्त टीम ने बचाव में किया फायर, बदमाश विक्रम के पैर में लगी गोली।।

आरोपी विक्रम की निशानदेही पर जंगल से एक लोडेड पिस्टल की गई बरामद।।

पकडा गया आरोपी विक्रम मन्नापुरम गोल्ड अम्बाला में हुई लूट की घटना में शामिल अभियुक्तों के साथ बिहार से आया था अम्बाला।

अम्बाला से देहरादून पहुंचकर अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर देहरादून में घटना को दिया था अंजाम ।

अब तक घटना व साजिश में शामिल आठ अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार।।

SSP STF आयुष अग्रवाल और देहरादून SSP अजय सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा।।