उत्तराखंड

मंदिर समिति का बड़ा फैसला अब चारधामों सहित 47 मंदिरों में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक

उत्तराखंड में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है जिसमे अब बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीन आने वाले तकरीबन 45 मंदिरों में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है अब पूर्व की तरह गैर सनातनी इन मंदिरों में प्रवेश नही कर सकेंगे।ये फैसला बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बैठक में सर्व सहमति से लिया गया है हालांकि बड़ा सवाल अभी ये भी है कि बैन एंट्री का दायरा क्या रहने वाला है क्योंकि चारधाम मार्ग पर मंदिर के आसपास तमाम व्यापारी,घोड़े खच्चर वाले और डंडी कंडी का काम करने वाले गैर सनातनी भी है जो बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा में रोजगार के लिए हर साल पहुंचते है नए फरमान के तहत क्या दायरा रहेगा ये कहा तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे।या उन गैर सनातनी वालों पर या उनके रोजगार पर कितना फर्क पड़ेगा।।हालांकि सनातन को मनाने वालों ने मंदिर समिति के इस फैसले का स्वागत किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button