
देहरादून में पुलिस ने अकेले रहने वाले बुजुर्गों के घर जाकर उनका हालचाल पूछा। सीनियर सिटीजन्स का हालचाल जानने और उनकी समस्याओं को पूछने के लिए लंबे समय से पुलिस ऐसे बुजुर्गों के घर समय समय पर पुलिस जाती है देहरादून जिले के नए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने भी इस मुहिम को जारी रख सीनियर सिटीजन की सुरक्षा और समय समय कुशलक्षेम जानने के निर्देश जिला पुलिस को दिए हैं

तो वही प्रेमनगर की पुलिस टीम ने क्षेत्र के तमाम सीनियर सिटीजन से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिलेगी। पुलिस ने अपने मोबाइल नंबर भी बुजुर्गों के साथ साझा किए है ताकि किसी परेशानी में सीधे स्थानीय पुलिस अधिकारी से संपर्क किया जा सके।
पुलिस ने बुजुर्गों को साइबर ठगी से बचने की जानकारी भी दी, जैसे फर्जी कॉल और ओटीपी साझा न करना।
इस पहल से सीनियर सिटीजन्स में सुरक्षा का एहसास बढ़ा और उन्होंने पुलिस के प्रयास की सराहना भी की है।




