उत्तराखंडदेहरादून

यूपी के सीएम योगी के जीवन पर आधारित “अजेय” फ़िल्म की देहरादून में विशेष स्क्रीनिंग

देहरादून, 20 फरवरी 2026।
“सवाल” सामाजिक संस्था के तत्वावधान में आईएसबीटी स्थित द सिटी जंक्शन मॉल के माइक्रोसिनेप्लेक्स सिनेमा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, संस्कृति एवं कला परिषद की अध्यक्षा मधु भट्ट, पुष्पा बर्थवाल, कंचन गुनसोला, आशा पैनुली, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष भावना डोभाल, स्वामी एस. चंद्र, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता जानकी नौटियाल, डॉ. स्वाति, पूर्व प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत, प्रीति शुक्ला, राष्ट्रीय सेविका समिति से शारदा त्रिपाठी तथा फिल्म के लेखक शांतनु गुप्ता सहित अनेक सम्मानित अतिथिगण मौजूद रहे।
फिल्म के लेखक शांतनु गुप्ता ने अपने संबोधन में फिल्म की पृष्ठभूमि, लेखन प्रक्रिया और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अजेय” केवल एक जीवनी नहीं, बल्कि संकल्प, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की प्रेरक यात्रा का चित्रण है। उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना है।
वक्ताओं ने फिल्म को संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी बताते हुए कहा कि यह समाज को दृढ़ निश्चय, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का संदेश देती है। कुसुम कंडवाल ने कहा कि ऐसी फिल्में महिलाओं और युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करती हैं, वहीं मधु भट्ट ने इसे सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रहित की भावना को सुदृढ़ करने वाली प्रस्तुति बताया।
संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट ‘मधु’ ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजोन्मुखी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button