दून पुलिस ने किया डोईवाला डकैती का खुलासा,शाजिसकर्ता सहित 4 अरेस्ट

देहरादून
दून पुलिस ने किया डोईवाला डकैती का खुलासा।।
डकैती में शामिल शाजिसकर्ता सहित 4 बदमाश अरेस्ट।।
पेशे से भवन निर्माण की ठेकेदार का काम करता है आरोपी मेहबूब।।
कुछ महीनों पहले पीड़ित शिशपाल अग्रवाल के घर में भी मेहबूब ने किया था काम।।
मेहबूब को अग्रवाल के घर के बारे में थी बारीकी से पूरी जानकारी।।
डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले मेहबूब ने ही करवाई थी घर की रैकी।।
पिछले छ महीनों से डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश कर रहे थे रैकी।।
डोईवाला,ऋषिकेश,रानीपोखरी,रायवाला,सहसपुर सहित SOG ने अधिकारियों के नेतृतव में 52 लोगों टीम ने किया वर्कआउट।।
डकैती में शामिल फरार चल रहे अन्य 5 बदमाशों की गिरफ्तारी के भी प्रयास जारी।।
बदमाशों से 5 लाख 19 हजार नकद,के तमंचा 2 कारतूस,2 कार सहित 4 वाहन बरामद।।
पुलिस के मुताबिक 20 लाख नकद और कई लाखों के ज़ेवरात की हुई थी डकैती।।
अभी तक पीड़ित परिवार द्वारा जेवरातों के बारे में नही दी गई पूरी जानकारी।।
SP देहात कमलेश उपाध्याय मोनेटरिंग के साथ ही खुद दबिश में पुलिस टीम के साथ रह कर रही थी लीड।।
पूरे खुलासे पर DGP ने टीम को दिया एक लाख का ईनाम, DIG की तरफ से 50 हजार का ईनाम।।
SSP दलीप सिंह कुँवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना से उठाया पर्दा।।




