September 16, 2024

baatmuddeki

baatmuddeki

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने प्रदेश पुलिस को दी बड़ी सौगात

एंकर- पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, समेत तमाम विधायक, डीजीपी, पुलिस के अधिकारी और शहीद पुलिस जवानों के परिजन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चार बड़ी घोषणाएं भी की है। सीएम ने कहा कि पुलिस जवानों के आवास के लिए सरकार 100 करोड रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाएगी।इसके साथ ही पुलिस कल्याण कोष में दो करोड रुपए की धनराशि दी जाएगी ।
वही हर साल सभी पुलिस जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

मृतक आश्रितों के नियम को सरल किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति पुस्तिका का विमोचन भी किया। आने वाले दिनों में पुलिस में 1800 पदों पर भर्ती भी की जाएगी ।
आपको बता दें कि पिछले 1 साल में उत्तराखंड में चार पुलिस जवान शहीद हुए हैं। वही डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों के कल्याण के लिए घोषणा की है इससे पुलिस जवानों का मनोबल भी बढ़ेगा।