उत्तराखंडनैनीताल

हल्द्वानी बड़ी मंडी डबल मर्डर केस का 6 घंटे में खुलासा,4 आरोपी अरेस्ट

Haldwani Badi Mandi double murder case solved in 6 hours, 4 accused arrested

हल्द्वानी की बड़ी मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान मृतकों की पहचान शुभम टम्टा (निवासी अल्मोड़ा) और लक्ष्मी पोखरिया (निवासी ओखलकांडा, नैनीताल) के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान युवती के साथ छेड़खानी की गई, जिसका युवक और युवती ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। घटना छिपाने के लिए युवती की भी हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के मकसद से दोनों के सिर को पत्थर से कुचल दिए गया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button