उत्तराखंडदेहरादून

सस्ती जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले जालसाजों पर दून पुलिस का शिकंजा

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर भू-माफिया और 20 हजार के इनामी आरोपी प्रदीप सकलानी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना रायपुर पुलिस ने आरोपी के साथ उसके साथी अजय सजवाण को भी डालनवाला क्षेत्र से दबोचा। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहाड़ के भोले-भाले लोगों, खासकर फौजियों और उत्तराखंड मूल के बाहरी राज्यों में रहने वाले लोगों को सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। प्रदीप सकलानी पर देहरादून के विभिन्न थानों में जमीन धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट समेत 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जबकि एनआई एक्ट के भी दो दर्जन से अधिक मामले लंबित बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button