
देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में हिट एंड रन मामला रात के 11 बजे एक दूसरे से रेस लगा रही दो गाड़ियों की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत,एलाइन्स सिक्योरिटी में काम करते थे
विनोद मल्ल 55 वर्षीय के परिवार में 2 बेटे और पत्नी है करीब 3 साल से एलाइंस सिक्योरिटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहे थे और रोजाना की तरह ही बुधवार रात को नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान वसंत विहार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे इसी दौरान जब वह सड़क किनारे अपनी साइकिल से गश्ती पर जा रहे थे तभी पीछे से आई एक फॉर्च्यूनर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गए इसके बाद पीछे से आ रही स्कार्पियो गाड़ी उनके ऊपर चढ़ गई और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है




