
देहरादून: दून पुलिस ने वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर राकेश डबराल (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महंगे ब्रांडेड कपड़े और अन्य शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करता था। वह पहले सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों की रेकी करता, फिर उन्हें चोरी कर जंगल में छिपा देता था और बाद में जिले से बाहर बेचने की फिराक में रहता था।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर रायपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद वाहनों में रायपुर, नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए वाहन भी शामिल हैं। अन्य वाहनों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।



