उत्तराखंडदेहरादून

लाखों की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर अरेस्ट, पिस्टल और कारतूस भी बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त अभियान के तहत एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 15.85 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की है। इसके अलावा एक .32 बोर की पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 2 खाली मैगजीन और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।


31 जुलाई को चेकिंग के दौरान पुलिस ने बलिस्टर (27) और अनुराग चौधरी (25) को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निवासी हैं और पिछले तीन-चार महीनों से देहरादून के केहरी गांव में रह रहे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सहारनपुर के एक स्थानीय तस्कर से स्मैक खरीदकर लाए थे। उनका इरादा प्रेमनगर और आसपास के क्षेत्रों में कॉलेज छात्रों, हॉस्टलों, पीजी और फ्लैट में रहने वाले युवाओं को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने का था।
पुलिस के अनुसार, बरामद 15.85 ग्राम स्मैक में से 8.49 ग्राम स्मैक बलिस्टर के कब्जे से और 7.36 ग्राम स्मैक अनुराग चौधरी के कब्जे से मिली। तलाशी के दौरान बलिस्टर के पास से .32 बोर की पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 2 खाली मैगजीन और दोनों के इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
पिस्टल के संबंध में बलिस्टर ने पुलिस को बताया कि यह उसकी लाइसेंसी पिस्टल है, जिसे वह लोगों को डराने के लिए अपने साथ रखता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और स्मैक की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button