उत्तराखंडदेहरादून

प्यार में धोखा देना जान पर पड़ा भारी,प्रेमिका ने दी हत्या करवाने की सुपारी

प्रेम संबंध में धोखा मिलने से नाराज प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक प्रेमिका मालिया रहमान ने बताया कि उसके साथ बैंक में नौकरी करने वाले सत्यम से उसके प्रेम संबंध थे जो मालिया को कई सालों तक शादी का झांसा देते रहा इतना ही नही जब मालिया ने घर वालों के दबाव में निकाह कर लिया तो भी सत्यम मालिया के संपर्क में था जिस कारण उसकी शादी टूट गई जिसके बाद सत्यम ने भी शादी करली जिससे नाराज प्रेमिका ने अपने प्रेमी सत्यम से धोखे का बदला लेने का मन बनाया और अपने परिचित की मदद से उसने सत्यम को मरवाने के लिए बदमाशों को 5 लाख की सुपारी दे डाली,8 सितंबर को देहरादून के पटेलनगर इलाके में स्कूटी से घर जा रहे सत्यम पर बदमाशों ने फायर झोंका था हालांकि सत्यम की किस्मत अच्छी रही और गोली पेट को छुपकर निकल गई ..

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मालिया रहमान की मुलाकात 2020 से 2023 के बीच हरिद्वार में उज्जीवन बैंक में काम करने के दौरान सत्यम कुमार से हुई थी। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से मालिया का वैवाहिक जीवन टूट गया और वह अपने मायके में रहने लगी।


इसके बाद भी सत्यम मालिया को शादी का झांसा देता रहा। फरवरी 2026 में सत्यम ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली। सगाई के बाद उसने मालिया से बातचीत बंद कर दी और फेसबुक, व्हाट्सऐप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे ब्लॉक कर दिया। इससे नाराज मालिया ने कथित तौर पर सत्यम को रास्ते से हटाने की साजिश रची

पुलिस के अनुसार, मालिया ने अपने साथी मोहित के माध्यम से अंकित चौहान से संपर्क किया। आरोप है कि सत्यम की हत्या के लिए अंकित को पांच लाख रुपये की सुपारी देने की बात तय हुई थी। एडवांस के तौर पर करीब 1.20 लाख रुपये दिए जाने की बात भी सामने आई है।पुलिस ने शनिवार को मामलें का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार कर लिए गए है जबकि एक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button