उत्तराखंडदेहरादून

पहाड़ से मैदान तक अफात कि बारिश, ऋषिकेश में बही गाड़ी SDRF ने 2 को किया रेस्क्यू

ऋषिकेश के बीन नदी में मैक्स वाहन पलटने से हड़कंप मच गया। वाहन में सवार दो लोग नदी के तेज बहाव में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से रात 9:22 बजे SDRF को सूचना दी गई, जिसके बाद ढालवाला पोस्ट से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान के नेतृत्व में टीम महज तीन मिनट में घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर एक व्यक्ति को सकुशल वाहन से बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन के अंदर फंसा हुआ था। बीन नदी का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण वाहन कुछ दूरी तक बह गया, जिससे रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की दूसरी टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने आपसी समन्वय से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए वाहन में फंसे दूसरे व्यक्ति को भी सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। SDRF की त्वरित कार्रवाई और साहस के चलते दोनों व्यक्तियों की जान बचाई जा सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button