उत्तराखंडदेहरादून

चौबट्टाखाल में खिसकने लगी कांग्रेस की सियासी जमीनकई कांग्रेसी पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

देहरादून। बीरोंखाल में कांग्रेस को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। युवा कांग्रेस, NSUI, क्षेत्र पंचायत और बूथ स्तर तक के अनेक पदाधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर वरिष्ठ भाजपा नेता, स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व एवं विकास कार्यों पर जताया भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी नव-आगंतुक कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा और संगठन को और अधिक मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं ने चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज जी ही असंभव कार्यों को संभव बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति मिली है, उससे प्रभावित होकर उन्होंने महाराज के साथ चलने और क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का निर्णय लिया है।

यह महज छह लोगों का पार्टी छोड़ना नहीं, बल्कि कांग्रेस के स्थानीय संगठन के विभिन्न स्तरों से जुड़े पदाधिकारियों का अलग राजनीतिक रास्ता चुनना है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से लेकर युवा कांग्रेस, NSUI और बूथ अध्यक्ष तक का कांग्रेस से अलग होना संगठन के लिए गंभीर राजनीतिक घटनाक्रम है।

वहीं, चौबट्टाखाल के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ता और कुछ प्रमुख नेता भी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में कुछ और राजनीतिक चेहरे भाजपा का रुख कर सकते हैं।

चौबट्टाखाल में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और कांग्रेस के स्थानीय संगठन में सामने आ रहे इस घटनाक्रम ने क्षेत्र की राजनीति को नई चर्चा दे दी है। आगामी दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

राजनीति में संगठन की असली ताकत पदों की संख्या नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता होती है। बीरोंखाल का यह घटनाक्रम कांग्रेस नेतृत्व के लिए आत्ममंथन का विषय है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुयश रावत ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button