उत्तराखंडदेहरादून

प्रदेशवासियों के लिए सरकार की सौगात आधुनिक तकनीक से लैस 200 बेड का मिला अस्पताल

दून मेडिकल कॉलेज को आज नई OT इमरजेंसी और आईसीयू ब्लॉक की सौगात मिली है जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस ओपीडी भवन में 200 आधुनिक उपकरणों से लैस बेड उपलब्ध हैं जिसका यहां आने वाले मरीजों को फायदा मिलेगा अब न केवल दून बल्कि प्रदेशवासियों को दून मेडिकल कॉलेज में हाईटेक आईसीयू की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो पाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा संगिनी मोबाइल एप और वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया है जिसके जरिये आशा कार्यकर्ताओं के काम की आसानी से मोनेटरिंग की जा सकेगी। वही सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाओं को हर हाल में बेहतर रखा जाए और इसके लिए समय-समय पर राज्य सरकार काम कर रही है जल्द ही पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी ज्यादा दुरुस्त किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे ….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button