उत्तराखंडदेहरादून

अंधविश्वास के चलते मृतक विवाहिता का ससुराल में होता था मानसिक उत्पीड़न,सीएम धामी ने दिए CBCID जांच के आदेश

देहरादून के डोईवाला में शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत का मामला अब और गंभीर हो गया है। मौत से पहले बनाया गया सृष्टि का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही है… “सॉरी मम्मी… मैं ऐसे जा रही हूं, लेकिन अब और सहन नहीं होता…”। इस मामले में पहले ही पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब परिजनों के बयान सामने आए हैं, जिन्होंने साफ कहा है कि सृष्टि आत्महत्या नहीं कर सकती थी। वहीं देवप्रयाग विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले की CBCID जांच के आदेश दे दिए हैं।

वीओ-वही डोईवाला कोतवाली में आज जांच अधिकारी और सीओ वंदना वर्मा ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए। इस दौरान परिवार ने दावा किया कि सृष्टि आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। परिजनों के मुताबिक 29 नवंबर 2025 को सृष्टि की शादी त्रियुगीनारायण मंदिर में हुई थी। यह सृष्टि की अपनी इच्छा थी कि उसका विवाह उसी पवित्र स्थान पर हो, जहां धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद सृष्टि के ससुर को हार्ट अटैक आया और बाद में कैंसर का पता चला। इसी दौरान कथित तौर पर एक पंडित की बातों के बाद ससुराल पक्ष ने सृष्टि को “मनहूस” मानना शुरू कर दिया और उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिवार का कहना है कि इसी अंधविश्वास ने सृष्टि की जिंदगी बर्बाद कर दी। सृष्टि के भाई और चचेरे भाइयों का कहना है कि वह बेहद मेधावी छात्रा और गणित की टॉपर थी। वह सरकारी शिक्षिका के रूप में अपना भविष्य संवार रही थी। परिवार का आरोप है कि 29 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे उसका वीडियो सामने आया और करीब एक घंटे बाद उसकी मौत की खबर मिली।

सृष्टि मूल रूप से देवप्रयाग के रिगौली गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2020 में उसके पिता का निधन हो चुका था। परिवार में मां, एक भाई और एक बहन हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्हें सृष्टि की मौत की सूचना भी समय पर नहीं दी गई, जिससे उनके संदेह और गहरे हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में मौत फांसी लगने से होने की बात सामने आई है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर ही निकाला जाएगा।

इधर देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस संवेदनशील मामले की CBCID से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अब पूरे मामले की विस्तृत जांच CBCID करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button