September 19, 2024

baatmuddeki

baatmuddeki

दून पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया शानदार खुलासा

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का शानदार खुलासा कर जनता के विश्वास पर खरी उतरी दून पुलिस।।

कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझाया।।

सेलाकुई क्षेत्र में आसन नदी के किनारे शमशान घाट के पास संधिक्त परिस्थितियों में मिला था युवक का शव।।

शुरू से ही मृत्यु को संदिग्ध मान जांच कर पुलिस ने जोड़ी घटना से जुड़ी हर कड़ी, तो खुलती गयी षड्यंत्र की परत।।

नदी किनारे बस्ती में चोरी की नीयत से घुसे मृतक युवक की बस्ती में रहने वाले लोगों द्वारा डंडों से पीट कर की थी युवक की हत्या।।

घटना के बाद युवक के शव को आसन नदी शमशान घाट के पास लगाया था ठिकाने।।

मृतक युवक था आदतन चोर, जिसके विरुद्ध दर्ज थे कई मुकदमे।।

2 दिन पहले ही चोरी के मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था मृतक।।

पोस्टमार्टम मैं युवक के शरीर पर चोटों के निशान से प्रथमदृष्टया मृत्यु संधिक्त प्रतीत हो रही थी।।

पुलिस टीम द्वारा घटना के हर पहलू पर विस्तृत जांच की गई।।

जिससे घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।।