Uncategorized

टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

चमोली मायापुर क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन के अनुसार, टनल में फंसे लोगों में से अब तक 16 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, टनल में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
घटनास्थल पर जिला प्रशासन और पुलिस के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना समेत अन्य संबंधित विभागों की टीमें जुटी हुई हैं। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मौके पर अधिकारियों और बचाव दलों से स्थिति की जानकारी ली तथा सभी टीमों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन और अन्य व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button