उत्तराखंडदेहरादून

भृष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर धामी सरकार ने विजिलेंस को स्वतंत्र कार्रवाई की दी छूट

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन व्यवस्था कायम करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में विजिलेंस विभाग को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करने की छूट दी गई है। सरकार के अनुसार, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी कदम उठाए गए हैं।

सरकार ने अपने कार्यकाल में रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कामकाज में अनियमितताओं से जुड़े मामलों में विजिलेंस की कार्रवाई का जिक्र किया है। हरिद्वार नगर निगम के भूमि घोटाले में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी राम विलास यादव पर भी कार्रवाई हुई। इसके अलावा होमगार्ड विभाग में खरीद और परिवहन निगम से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई की बात कही गई है।

भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए सरकार ने 1064 ऐप को भी माध्यम बनाया है। इसके जरिए आम लोग रिश्वत मांगने या भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों की जांच के बाद विजिलेंस या संबंधित विभाग आगे की कार्रवाई करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विजिलेंस विभाग को मजबूत करने के साथ मामलों की जांच और अदालतों में प्रभावी पैरवी पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दोषियों को सजा मिल सके।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत सतर्कता विभाग से करें। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में जनता का सहयोग भी जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button