उत्तराखंडदेहरादून

ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का लालच देकर 1.77 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी STF ने राजस्थान से किया अरेस्ट


ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 1.77 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार निवासी पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के मुताबिक उसने YouTube पर Winadda ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा था। इसके बाद साइबर ठगों ने WhatsApp के जरिए संपर्क कर निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद वर्ष 2025 में पीड़ित से कुल ₹1,77,53,960 की ठगी की गई।
जांच के दौरान एसटीएफ को पता चला कि ठगी की रकम में से करीब 14 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। वहीं आरोपी के खाते में महज चार महीने में करीब 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन भी सामने आया।
पुलिस ने बैंक खाते के आधार पर किशोर पुत्र मदन लाल (41), निवासी लाडनूं, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। मामले में साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और खातों की भी जांच की जा रही है।
एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन गेमिंग या निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देने वाले अज्ञात लोगों और लिंक से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button