उत्तराखंड
जंगल में 5 दिनों से लापता युवती को SDRF ने किया बरामद

रानीखेत के मजखाली क्षेत्र से 1 जुलाई से लापता युवती को SDRF ने 5 दिन की तलाश के बाद घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद किया। सर्च अभियान के दौरान युवती सुंदरखाल से करीब 12–13 किलोमीटर दूर जंगल में मिली। जानकारी के अनुसार वह रास्ता भटक गई थी। SDRF ने प्राथमिक उपचार देने के बाद स्ट्रेचर से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया।




