उत्तराखंड

निहंग और पुलिस की वार्ता सफल 2 दिन में पूरी नही हुई मांग तो फिर करेंगे उत्तराखंड कूच

एंकर…कर्णप्रयाग विवाद के बाद निहंग सिखों का जत्था फिलहाल गुरुद्वारा पोंटा साहिब में दो दिन तक डेरा डालेगा। प्रतिनिधियों ने बताया कि पुलिस-प्रशासन ने उनकी मांगों पर कार्रवाई और गिरफ्तार चार सिखों से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है।


जत्थे की प्रमुख मांगों में विवाद में दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच, पुलिस पर लगे कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच, संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और गिरफ्तार चार सिखों की रिहाई शामिल है।
निहंग जत्थेदार ने कहा कि फिलहाल वे प्रशासन के आश्वासन पर भरोसा कर रहे हैं, लेकिन दो दिन में संतोषजनक समाधान नहीं निकला तो आगे की रणनीति बनाकर दोबारा उत्तराखंड कूच करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरे समुदाय को निशाना बनाने की प्रवृत्ति का विरोध करते हुए कहा कि घटना आत्मरक्षा में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button