उत्तराखंडदेहरादून

बदमाशों से वारदात के बाद पुलिस की मुठभेड़, SHO के लगी गोली जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात उस वख्त मुठभेड़ हो गई,जब गुजरात नंबर की गाड़ी में सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दे फरार हो गए।पीड़ित की सूचना पर पहुंचे प्रेमनगर थानाप्रभारी नरेश राठौड़ ने जानकारी मिलने पर बदमाशों का पीछा किया और विश्रांति के जंगलों में लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ू खड़ी देख कॉम्बिंग शुरू की तो इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायर किया जोकि प्रभारी नरेश राठौड़ के लगने से वो घायल हो गए

जिन्हे अस्पताल ले जाया गया,जानकारी के अनुसार पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया है…अन्य आरोपी फरार है जिनकी तालाश जारी है…मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में लूट की सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए पीछा शुरू किया…जैसे ही पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की,जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया…. एसएसपी देहरादून ने बताया की मुठभेड़ के दौरान SHO नरेश राठौड़ को गोली लग गई, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि देवराज नाम के व्यक्ति को बदमाशों ने हथियारों के बल पर लुटा था।


पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है…वही घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल है, हालांकि पुलिस जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है एसएसपी ने बताया जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button