उत्तराखंडदेहरादून

भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस,सीएम आवास घेराव के दौरान जमकर हँगामा

हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास घेराव के लिए कूच कर गए। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता सरकार की नींव हिलाने आए हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को अब आईना दिखाने का वक्त आ गया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सीएम आवास कूच सरकार के लिए चेतावनी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष के अपमान के मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो कांग्रेस आगे भी अपना विरोध जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button