
हेमकुंड यात्रा मार्ग विवाद: गिरफ्तार आरोपियों को जमानत।।
कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पार्किंग विवाद के बाद हुई झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए।।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया।।
नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया और हेमकुंड यात्रा सामान्य रूप से जारी रही।।
शनिवार को गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से जमानत मिल गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।




