
उत्तराखंड के देहरादून में 21 सितंबर को हुए क्लेमेंट टाउन काजल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है…पुलिस ने हत्या के आरोपी पति धीरज पंवार को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी ने हत्या के बाद सूचना पुलिस को भी दी थी और फिर फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस टीम आरोप को दबोचने में जुटी थी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक था और इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था… पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पत्नी की हत्या की योजना पहले से बना ली थी और सहारनपुर से तमंचा लेकर देहरादून पहुंचा था …इसके बाद पत्नी की रेकी करने के बाद कमरे में घुसकर पत्नी के दो गोलियां मार दीं…
12 साल पहले हुई थी शादी,पत्नी की मौत से रिश्तों का हुआ दर्दनाक अंत
12 साल पहले शुरू हुई शादीशुदा जिंदगी का अंत 21 सितंबर की सुबह खौफनाक तरीके से हुआ.. आरोपी धीरज पंवार ने खुद 112 पर कॉल कर पत्नी की हत्या करने की सूचना दी थी…कॉल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया… मृतका के भाई की तहरीर पर क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई…
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ उसके संबंध खराब चल रहे थे। दोनों के बीच लगातार विवाद होता था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हैं। पुलिस के अनुसार, इसी शक के चलते आरोपी लगातार पत्नी पर नजर रख रहा था….
पुलिस का कहना है कि करीब तीन महीने से पत्नी आरोपी को अपने घर में आने नहीं दे रही थी… करीब एक महीने पहले आरोपी को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी में है…इसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई…आरोपी सहारनपुर से तमंचा लेकर देहरादून आया। पत्नी की रेकी करने के बाद वह उसके कमरे में दाखिल हुआ और उसके सिर में दो गोलियां मार दीं। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार दबिश और तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। अब पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में भी जुटी है, जिसने आरोपी को तमंचा उपलब्ध कराया था। इसके लिए पुलिस की एक टीम सहारनपुर में दबिश दे रही है….



