
उत्तराखंड में एमबीबीएस में दाखिले के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट मामलें में एसआईटी ने फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के एक और आरोपी धीरज श्रीवास्तव को अरेस्ट किया है एसआईटी ने इस फर्जीवाड़े में ये तीसरी गिरफ्तारी की है और आगे भी गिरफ्तारियों का आंकड़ा बढेगा, पूछताछ में आरोपी धीरज श्रीवास्तव से पता चला कि उसका भोपाल में MBBS वे नाम से ऑफिस है। जिसके जरिए वह अलग-अलग प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस बीटेक BCA व बीकॉम जैसे कोर्सेज में भी कमीशन के आधार पर एडमिशन दिलवाने का काम करता था।इतना ही नही एनआरआई छात्रों को भी mbbs में दाखिले दिलाने की बात सामने आई है जिसके बारे में एसआईटी जानकारी जुटा रही है आपको बता दें कि SIT ने बीते दिनों रूपेश पंडित व अरविंद कुमार नाम के आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। जिसमें रूपेश पंडित नाम के आरोपी से पुलिस ने 8 लाख जबकि धीरज श्रीवास्तव नाम के आरोपी से 5 लाख 58 हजार रूपये बरामद भी कर लिए हैं




